फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका नहीं हटा तो मातृसदन दर्ज कराएगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
खनन और स्टोन क्रशरों चलाने की अनुमति देने के विरोध में मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन (तपस्या) आठवे दिन भी जारी रहा। उधर, मातृसदन के स्वामी परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने जगजीतपुर में अवैध तरीके से शराब का ठेका खोलने और गांव को नगर निगम में शामिल करने का विरोध किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को मातृसदन के सभी अभियानों का समर्थन किया। इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि शासन ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए गंगा को बरबाद करने काम करना शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेेशों की अवहेलना करते हुए अवैध तरीके से स्टोन क्रशर चालू कर दिए और खनन खोल दिया। अब अन्य खनन खोलने की मंशा की सूचना आ रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जगजीतपुर में अवैध तरीके से खोले गए शराब के ठेके को तत्काल बंद करने की मांग उठाई । उन्होंने कहा कि चंद रुपयों के चक्कर में युवाओं के साथ बच्चों के भविष्य को बरबाद करने के लिए शराब का ठेका खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेका बंद नहीं किया गया तो निजी तौर पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने का भी विरोध किया। मातृसदन के आंदोलनों का समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावत के युवा जिलाध्यक्ष राजदीप मैनवाल ने कहा कि मातृसदन की लड़ाई में उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, अजय नौटियाल, हरपाल सिंह मौर्य, लाखन सिंह गुर्जर, दिनेश त्यागी, इकबाल अली, मौहम्मद शहजाद, प्रदीप बर्मन, गौरव वालिया, बोबी वालिया, नीरज वालिया, आकाश वालिया, रविंद्र चौहान, रामसिंह नेगी, श्यामलाल नौटियाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें