फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवजी का बाग्वान सची फूल फूल्यां छन.....

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। लोकगायक अमित सागर की सांस्कृतिक संध्या के साथ गोपेश्वर नगर में रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। संयुक्त रामलीला मंच की ओर से आयोजित रामलीला में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ लोक गायक अमित सागर ने हिट गढ़वाली गाना चैत की चेत्वाल्या.. शिवजी का बाग्वान सची फूल फूल्यां छन.. बारा मैनो की खास बात.. मुलमुल हैंसली...,बांद नी दिख्ये..., ताछुमा ता छुमा छुम....जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद रामलीला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला मंचन में लंकापति रावण, कुंभकरण और विभीषण की ओर से भगवान ब्रह्मदेव की तपस्या के साथ हुआ। तीनों के तप से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा ने रावण को अमरता, कुंभकरण को छह माह की निंद्रा और विभीषण को श्रीराम की भक्ति में लीन होने का वरदान दिया। वरदान मिलते ही रावण कैलाश पर्वत को अपने बाहुबल से हिलाता है। इससे क्रोधित शिव रावण को नर और वानरों के हाथों मारे जाने का श्राप देते हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक चंद्रकला तिवारी, ऊषा रावत, सतेंद्र असवाल, नवल भट्ट, हेमंत दरमोड़ा, सुनील चौहान, पीयूष विश्नोई, अनूप रावत, जयवीर सिंह और हेम पुजारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें