फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला उतराखंड उदय महोत्सव के तहत किया वृहद पौधरोपण, पर्यावरण गोष्ठी भी हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अमर उजाला उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत संकल्प अभियान से जुड़े सदस्यों ने वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर उत्तराखंड को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। गोपेश्वर के दीन दयाल पार्क के आस-पास पौधरोपण किया गया। इसके बाद आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि यदि उत्तराखंड को खुशहाल, समृद्ध और आपदामुक्त करना है तो अधिकाधिक पौधरोपण पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे संकल्प अभियान के संयोजक और चिपको नेता स्वर्गीय चक्रधर तिवारी के पुत्र मनोज तिवारी के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उम्मीदे ग्रुप के संरक्षक मनोज बिष्ट, मनोज तिवारी, सुशीला सेमवाल, दिनेश तिवारी, लक्ष्मण चौधरी, सतेश्वरी तिवारी, सीमा, विनय सेमवाल, अरनव, रेशमा, मुस्कान और महेंद्र रावत ने तेजपत्ता, आंवला सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में संकल्प अभियान के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि चमोली जिला चिपको आंदोलन की धरती है। महिलाओं ने पेड़ों को बचाने के लिए ताउम्र पेड़ों की सेवा की। हमें भी रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लेना है, जिससे धरती हरी-भरी रहे और आपदा का प्रकोप कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें