फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब सैर-सपाटे साथ जिम भी कीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन


सैर के साथ कर सकेंगे जिम
-- तीर्थनगरी की नगर पालिका ने खोला पहला ओपन जिम, पालिका अध्यक्ष ने किया जिम का शुभारंभ

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर के नागरिक अब सुबह के सैर-सपाटे के साथ मुफ्त में जिम भी कर सकेंगे। ऋषिकेश की पहली ऐसी नगर पालिका है, जिसने नागरिकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थल पर ओपन जिम योजना की शुरुआत की है। जिम खुलने से खासकर नौजवानों को काफी फायदा होगा। क्योंकि पैसे की कमी के कारण कई नौजवान जिम नहीं जा सकते। पालिका की ओर से पहला ओपन जिम आस्थापथ पर खोला गया है। शनिवार को आस्थापथ पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने ओपन जिम योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन लाख रुपये की लागत से बने जिम का लोकार्पण किया।
उन्होंने बताया कि शहर के सभी 20 वार्डों में जिम खोले जाने हैं। जिन पर कुल लागत करीब 60 लाख रुपये आएगी। बताया कि इसके बाद आशुतोष नगर स्थित पार्क में ओपन जिम खोला जाएगा। जिम की देखरेख का जिम्मा संबंधित वार्ड के सभासदों को दिया गया है। नागरिकों को मनोरंजन व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निकाय स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें से एक ओपन जिम की योजना भी है। बताया कि इससे सुबह सैर-सपाटे के साथ लोग मुफ्त में कसरत भी कर सकेंगे। इस अवसर पर सभासद अशोक पासवान, हरीश चंद वर्मा, मंगे सिंह रावत, विक्रम सिंह असवाल, नवीन मैंदोला, राकेश झा, विजय भट्ट, स्वामी कृष्णानंद, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सभासद ने रखा था प्रस्ताव
ओपन जिम खोलने के लिए आवास विकास वार्ड के सभासद आशोक पासवान ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था। बैठक में नगर पालिका के अध्यक्ष दीप शर्मा ने जल्द ही ओपन जिम खोलने का आश्वासन दिया था। अब पालिका ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए रविवार को इसका शुभारंभ भी कर दिया है। इसके बाद अन्य वार्ड सभासद भी अपने-अपने वार्डों में जिम खोलने को लेकर प्रस्ताव देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें