फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फीस वापसी की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन में दो घंटे कैद रहे सात कर्मचारी
फीस वापसी को लेकर छात्र-छात्राओं ने जड़े ताले
कहा, पहले फीस करें वापस फिर भरेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रभारी प्राचार्य के आश्वासन पर माने, कालेज में पुलिस बल भी रहा तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
कर्णप्रयाग।

डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के दौरान ली गई फीस वापस देने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की। इस दौरान करीब दो घंटे से अधिक समय तक सात कर्मचारी प्रशासनिक भवन में कैद रहे। प्रभारी प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों ने आंदोलन समाप्त किया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र संघ यूआर अंकित रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए और महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। ऐसे में सात कर्मचारी भवन में ही कैद हो गए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे पहले ही प्रवेेश के दौरान फीस जमा कर चुके हैं और बार-बार ऑनलाइन फीस जमा करने और फार्म भरने पर अतिरिक्त पैसे देने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कहा कि जब तक प्रवेश के दौरान ली गई फीस वापस नहीं दी जाती, तब तक ऑनलाइन फीस नहीं भरेंगे। आंदोलन को देखते हुए महाविद्यालय में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया। करीब दो घंटे बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल ने छात्र नेताओं को मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने भवन का ताला खोला। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष प्रीतम रावत, मयंक डिमरी, पूर्व सचिव सुभाष रावत, हिमांशु, नवीन, राहुल नेगी, पंकज नेगी, सचिन पुरोहित, दीपक भंडारी, सौरभ कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार और सौरभ नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें