फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 56 रनों से मैच जीतकर दूसरे दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 आयु वर्ग की 17वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 56 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर ऊधमसिंह नगर की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने ऊधमसिंह नगर के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऊधमसिंह नगर की टीम 15 ओवरों में मात्र 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी, भरत सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, मनोज भंडारी, वीरेंद्र असवाल, केसी पंत, पृथ्वी सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, कुंवर सिंह, ऋचा लिंगवाल और रेखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें