फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शौचालय व कूड़ा निस्तारण का महत्व उकेरा चित्रों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शश्रीनगर। अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत जीआईसी हिसरियाखाल में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं को जूनियर व सीनियर वर्गों में बांटा गया था। कार्यक्रम में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने शौचालय व कूड़ा निस्तारण के महत्व को चित्रों में उकेरा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी हिसरियाखाल में उत्तराखंड उदय महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीएन डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के तहत चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, व क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जूनियर वर्ग के लिए ग्रामीण स्वच्छता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, निकिता द्वितीय व शिवांग कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने घर में शौचालय की आवश्यकता, जैविक व अजैविक कूड़े का अलग-अलग निस्तारण की महत्ता को प्रदर्शित किया। वहीं सीनियर वर्ग के लिए उत्तराखंड में विकास की संभावनाएं व चुनौतियां विषय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गौरव उनियाल पहले व सौरभ दूसरे स्थान पर रहे। स्वच्छता अभियान: सफलता व कमियां विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में निकिता राणा को पहला व सविता को दूसरा स्थान प्राप्त मिला। इसके अलावा कार्यक्रम में उत्तराखंड के इतिहास, लोक कला एवं संस्कृति तथा समसामायिक घटनाओं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें रोहित, सौरभ व राजकुमार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में हरेंद्र बंगवाल, टीएस नेगी, संजीव सेमवाल आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी जगमोहन पंवार ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में डा. हर्षमणि पांडे, धीरज बिष्ट, यशपाल सिंह राणा, नरेंद्र कोहली व जयलाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें