फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट को मिलेगा 2017 का पृथ्वी भूषण सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सेंटर फॉर मीडिया स्ट्डीज, दिल्ली और नेशनल ज्योग्राफी की ओर से वर्ष 2017 का पृथ्वी भूषण सम्मान चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट को दिया जाएगा। यह पुरस्कार दिल्ली के गांधी दर्शन राजघाट पर चार नवंबर को एक कार्यक्रम में दिया जाएगा।
विज्ञापन

पृथ्वी भूषण सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाता है। वर्ष 2015 से आयोजित कार्यक्रमों में पहला सम्मान पर्यावरणविद् अनुपम मिश्रा को दिया गया था। कार्यक्रम संयोजक सभ्यसांची भारती ने बताया कि यह सम्मान समारोह दो वर्ष में एक बार किया जाता है। वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान चिपको नेता चंडी प्रसाद भट्ट को दिया जाएगा। चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए चिपको आंदोलन के नेता रहे हैं। चिपको आंदोलन के बूते उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों की संवेदना को जागृत करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें