फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय’ की हर शाम होगी बेहद शानदार

Thu, 02 Nov 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : self
विज्ञापन
अमर उजाला उत्तराखंड उदय महोत्सव-2017 की हर शाम यादगार होगी। रोजाना अलग-अलग कलाकार महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगाएंगे। छह नवंबर को परेड ग्राउंड में देहरादून बैंड के गायक राजन अय्यर, सुनील थापा और राजेश ठाकुर प्रस्तुति देंगे। सात नवंबर को गायक अनंत भटूला अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। आठ नवंबर को सनी सिंह प्रस्तुति देंगे। वहीं, नौ नवंबर को बॉलीवुड नाइट आयोजित की जाएगी, जिसमें कैलाश खेर समेत कई अन्य कलाकार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


आयोजक दीपक जैन और नीरज जैन ने बताया कि नौ नवंबर तक परेड ग्राउंड में होने वाले महोत्सव का शुभारंभ आज शाम पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। महोत्सव में लोगों की पसंद का हर सामान उपलब्ध रहेगा। यहां रोबोटिक पार्क में हिलने-डुलने और गरजने वाले इलेक्ट्रिकल डायनासोर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उत्तराखंड का फूड प्लाजा, हैंडीक्राफ्ट्स, आकर्षक कपड़े, खानपान का सामान भी उपलब्ध रहेगा। महिलाओं के लिए आकर्षक ज्वेलरी की रेंज भी होगी। बच्चों के लिए कई तरह के खिलौने भी मेले में रहेंगे। मेले में ऊंट की सवारी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। 

बॉलीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल
नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली बॉलीवुड नाइट में सूफी गायक कैलाश खेर, नेहा खंकरियाल, सोनिया आनंद और गायक वसीम खान दर्शकों से रूबरू होंगे। इस दौरान कैलाश खेर समेत कई विभूतियों को ‘उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। वहीं, कलाकार बॉलीवुड के नए-पुराने गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। चार और नौ नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान बलूनी क्लासेज की ओर से उत्तराखंड के 18वें जन्मदिन पर 18 फीट का केक भी काटा जाएगा। कार्यक्रम में एंट्री केवल पास के जरिये ही मिलेगी। यह पास एक नवंबर के बाद अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें