फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में होगी जागर सम्राट प्रीतम भरतवाड़ की सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। गैरसैंण के खेल मैदान में शनिवार (कल) से चार दिवसीय कृषि एवं पर्यटन मेले का आगाज होगा। मेले का उद्घाटन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। वहीं मेले में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाड़ सहित अन्य लोक कलाकारों की सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गैरसैंण के सलियाणा बैंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मेला मैदान पहुंचकर मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर लैंसडौन बैंड भी प्रस्तुतियां देगा। मेला समिति की अध्यक्ष प्रमुख सुमति बिष्ट ने बताया कि मेले में गढ़ज्योति कला मंच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही किसान गोष्ठी होगी। कलश संस्था रुद्रप्रयाग की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह आदि ने कहा कि मेले में विभिन्न विभागों की ओर सेस्टॉल और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें