फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस के तहत रक्तदान कर बचाएंगे जिदंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अमर उजाला एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से मनाए जा रहे उत्तराखंड राज्य स्थापना के जश्न के तहत हरिद्वार में पांच नवंबर को अनुराग पैलेस, निकट रेलवे क्रॉसिंग, ज्वालापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। युवाओं के साथ सभी वर्ग के लोगों से शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर महादान में शामिल होकर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत अमर उजाला एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ पांच नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा, हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन, रोटरी क्लब कनखल, कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति का सहयोग रहेगा। ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसएन खान के मुताबिक हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में डेंगू महामारी की तरह फैलता जा रहा है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि अस्पतालों में नए आने वाले मरीजों की भर्ती के लिए बेड खाली नही हैं। डेंगू के कारण शरीर में प्लेटलेट्स की अत्यधिक कमी होने से कुछ मौतें होने की खबरें भी आ चुकी हैं। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता जैसे-तैसे की जा रही है। संकट के इस समय में आप रक्तदान के माध्यम से अपना सामाजिक कर्तव्य निभा सकते हैं। अगर आप स्वस्थ हैं और पिछले 3 माह से आपने रक्तदान नहीं किया है तो निसंकोच रक्तदान कर सकते हैं। उपरोक्त स्थिति को देखते हुए हरिद्वार की कुछ समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पांच नवंबर दिन रविवार को सुबह 08:30 से दोपहर 02:30 बजे तक अनुराग पैलेस, निकट रेलवे क्रॉसिंग, ज्वालापुर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें