अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अमर उजाला और बंसल क्लासेज कोटा की ओर से जीनियस बिग्रेड कार्यक्रम का आयोजन अचीवर्स होम स्कूल में कराते हुए छात्र-छात्राओं को करियर से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही स्कालरशिप के लिए परीक्षा कराई गई। जीनियस बिग्रेड में चयनित बच्चों को जहां 31 हजार रुपये का स्कॉलरशिप जीतने का मौका मिलेगा। जिसकी शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी।
आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होकर एक बजे तक चला। इस दौरान एक घंटे की लिखित परीक्षा के अलावा बंसल और कोटा क्लासेज की ओर से करियर से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराई गई। जीनियस बिग्रेड कार्यक्रम में ऐसे बच्चों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने 8 वीं से 11 वीं की फाइनल परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मेधावियों को नगद पुरस्कार देने के साथ ही स्कालरशिप दी जाएगी। हर क्लास के प्रथम विजेता को 15 हजार रुपये, दूसरे को सात हजार और तीसरे को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसकी शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। अचीवर्स होम के चेयरमैन नितिन अहलूवालिया ने कहा कि अमर उजाला के स्कालरशिप से कई जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने का अवसर प्रदान होगा। साथ ही इस तरह की परीक्षाओं से छात्र-छात्राओं की तार्किक क्षमता बढ़ती है। बंसल क्लासेज से रोहित सैनी ने करियर से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक तकनीकियों को सीखने के साथ डिजिटल की भी जानकारी दी।