फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन की दुकानों में कई गड़बड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिलाधिकारी आशीष जोशी के निर्देश पर प्रशासन और पूर्ति विभाग ने सरकारी सस्ता गल्ला दुुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें बंद पाई गई तो कई दुकानों में स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर एसडीएम ने दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी इंद्रदेव नौटियाल ने गैरसैंण के सैंजी, सिलंगी, धुनारघाट, जंगलचट्टी, सिमली और कर्णप्रयाग स्थित सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिलंगी और सिमली स्थित दुकानें बंद पाए जाने और रेट बोर्ड चस्पा नहीं पाए जाने पर विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सैंजी, जंगलचट्टी तथा कर्णप्रयाग में विक्रेताओं को स्टॉक और मूल्य सूची को उचित तरीके से प्रदर्शित करने के लिए निर्देशित किया गया। दूसरी ओर थराली के उपजिलाधिकारी सीएस डोबाल ने चेपड़ों, चिडिंगा मल्ला खालसा, ग्वालदम, तलवाड़ी, थाला स्थित सस्ता गल्ला दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेपड़ों में विक्रेता द्वारा बिक्री रजिस्टर में खाद्यान्न सामग्री वितरण को विगत मार्च से रजिस्टर में अंकित होना नहीं पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी इंद्रदेव नौटियाल ने बताया कि सभी दुकानदारों को जल्द स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें