फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे छात्र-छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पिछले 23 दिनों से लापता चल रही छात्रा को कोतवाली पुलिस ने सकुशल देहरादून रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर हैदराबाद से भाग कर उत्तराखंड आए एक छात्र को भी कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विगत 6 अक्तूबर को केंद्रीय गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की एक छात्रा बिना बताए श्रीनगर से निकल गई थी। वह श्रीनगर में किराये के भवन में रहती है। मामले में छात्रा के ताऊ द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। छात्रा ने फोन बंद किया हुआ था। 28 अक्तूबर को पुलिस को छात्रा के देहरादून पहुंचने की सूचना मिली, जिस पर मामले की विवेचना कर रही एसआई संध्या के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने उसे रेलवे स्टेशन देहरादून में बरामद कर लिया। छात्रा ने बताया कि वह कक्षा में फेल होने पर वह डांट की डर से बिना बताए घर से निकल गई थी। इधर, रविवार को पुलिस ने मेहंदीपट्नम विजयनगर (हैदराबाद) से लापता छात्र को श्रीनगर में एक लॉज से बरामद कर लिया। छात्र बारहवीं में पढ़ता है। 24 अक्तूबर को स्कूल न जाने पर घरवालों ने उसे डांट लगाई तो वह घर से 15 हजार रुपये लेकर बिना बताए चला गया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि हुमायूंनगर की पुलिस ने रविवार को छात्र की लोकेशन श्रीनगर बताई। पीछा करते हुए हुमायूंनगर की पुलिस और उसके परिजन भी श्रीनगर पहुंच गए। पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर होटल-लॉजों में दबिश दी। तभी छात्र पेट्रोल पंप के समीप एक लॉज में पुलिस को मिल गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने छात्र को ढूंढने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें