फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिट में दौड़े 100 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय एकता समारोह के तहत केंद्रीय गढ़वाल विवि की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें विवि के शिक्षक, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने बाजार क्षेत्र में दौड़ लगाई। डीन स्कूल ऑफ साइंस प्रो. डीएम जोशी ने हरी झंडी देखकर धावकों को रवाना किया।
विज्ञापन

केंद्रीय गढ़वाल विवि की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के मौके पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता समारोह मनाया जा रहा है। समारोह के प्रथम दिवस रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 धावकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ विवि के प्रशासनिक गेट से शुरू हुई। यहां से धावक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए एजेंसी मुहल्ला, अपर बाजार व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग होते हुए वापस गेट पर पहुंचे। जहां दौड़ का समापन हुआ। इस मौके पर प्रभारी डीएसडब्लू प्रो. सुरेखा डंगवाल, डा. आरएस नेगी, डा. वाईपी रैवानी, डा. विजय ज्योति, डा. किरन डंगवाल, डा. भारती राणा, डा. एसपी सती, डा. मुकुल पंत और वंदना डंोभाल आदि मौजूद थे। दौड़ का रिजल्ट 31 अक्तूबर को कार्यक्रम समापन मौके पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें