फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के संचालन में महिलाओं की भागेदारी हो सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। एटी इंडिया (एप्रोपिएट टेक्नोलॉजी इंडिया) की ओर से जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में ग्राम्य विकास में महिलाओं की भूमिका और योजना निर्माण में भागीदारी विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं ने गांवों में बढ़ते शराब के प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में एटी इंडिया की परियोजना प्रबंधक मालती हालदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। एटी इंडिया देहरादून की परियोजना प्रबंधक दीपा ने महिलाओं को उनके अधिकार और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में समाजशास्त्र के प्रवक्ता डा. अनिल कुमार सैनी ने महिलाओं को समाज की रीढ़ बताया। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर दशोली ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, कल्पेश्वरी देवी, सिंधु खंतवाल, कमला देवी, गिरधारी लाल, संतोषी देवी, हेमलता देवी, पुष्पा देवी, जमुना देवी और ऊषा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें