फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। भव्य जल कलश यात्रा के साथ जीआईसी मैदान नंदप्रयाग में दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन शुरू हो गया। इस दौरान आचार्य ब्राह्मणों ने यज्ञ कुंड का निर्माण कर संकल्प पूजा कराई। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। महिलाओं ने अलकनंदा-नंदाकिनी के संगम स्थल से भव्य जल कलश यात्रा निकाली। इसके बाद आयोजित कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक सविता देवी ने कहा कि सत्संग परमात्मा के साथ साक्षात्कार कराता है। सत्संग से मन और मस्तिष्क को सुकून मिलता है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र कठैत, किर्तू देवगन, आनंद सिंह, संजय सिंह, दीपक भंडारी, उमेश, थान सिंह, बिहारी लाल शाह, जगदीश प्रसाद सती, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें