कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय पर संचालित समर स्मारक राजकीय इंटर कालेज के वर्ष 2018 में 100 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया गया। एक वर्ष तक होने वाले इस समारोह में ब्लाक, तहसील, जिला, प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समारोह में विद्यालय के संस्थापक प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी, प्रथम प्रधानाध्यापक स्व. घनश्याम डिमरी, स्व. एसएस कुंवर, स्व. महेशानंद नौटियाल, स्व. अनुसूूया प्रसाद बहुगुणा सहित अन्य संस्थापकों को याद कर पुष्प अर्पित किए गए। संस्थापकों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के शुभारंभ पर जीआईसी, जीजीआईसी, आदर्श विद्या मंदिर और पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी सहित अन्य स्कूली छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक गीत और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं।
समर स्मारक राजकीय इंटर कालेज के मैदान में शुरू हुए समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने संस्थापक सदस्यों के परिजन मेधा बहुगुणा, विधान बहुगुणा, सुबोध कुंवर, सुधींद्र रावत, रतीश डिमरी, जगदीश डिमरी, कांति डिमरी, भुवन नौटियाल सहित अन्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सौ साल पहले स्थापित इस स्कूल ने कई मेधावी दिए हैं, जो आज देश-विदेश में सेवाएं देकर क्षेत्र का मान बढ़ा रहे हैं। कहा गया कि समारोह के पांच दिवसीय समापन समारोह (26 अक्तूबर से 29 अक्तूबर 2018) में इन सौ सालों में यहां से निकले मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। इससे पूर्व आईटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर के जवानों और छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान तक रैली निकाली। साथ ही सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आयोजित समिति के भुवन नौटियाल, पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, गौचर के मुकेश नेगी, आरडी तोपाल, वासुदेव डिमरी, संयोजक वीपीएस रावत, हरिकृष्ण भट्ट, महेश खंडूड़ी, समीर मिश्रा, दमयंती रतूड़ी, शिशुपाल लाल, रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे।
अव्वल छात्र-छात्राओं किया सम्मान
कर्णप्रयाग। समारोह में लगी आर्ट गैलरी में पेंटिंग और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पेंटिंग में सचिन रावत, अजय कुमार, मोहित, सुधीर, आशीष बिष्ट, रियाज अहमद, सौरभ बिष्ट तथा विज्ञान मॉडल में राहुल कुमार, राहुल पुंडीर, अजय कुमार, एस. अंसारी, मानवमणि, सचिन मिंगवाल, अमन डिमरी, रितिक नेगी और चेतन रस्तोगी को सम्मानित किया गया।