फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पुंज सोसाइटी ने बांटी होनहार छात्रों को 66 हजार की छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर क्षेत्र के प्रवासियों की संस्था प्रकाश पुंज सोसायटी ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 22 होनहार निर्धन छात्र-छात्राओं को 66 हजार की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष समाजसेवी उद्यमी हर्षवर्द्धन कोटियाल ने प्रत्येक छात्र-छात्रा को तीन-तीन हजार के चेक वितरित किए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में सोसायटी के उपाध्यक्ष कुलदीप कोटियाल ने हर्षवर्द्धन के कार्यों की सराहना की। कोटियाल ने निर्धन व होनहार छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी आगे की पढ़ाई में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सोसायटी जरूरतमंद होनहार छात्रों की हरसंभव मदद करेगी। इस मौके पर नगरवासियों की ओर से सोसायटी के अध्यक्ष को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के सचिव डॉ. जीएल भट्ट, प्रकाश नारायण बाबुलकर, केके कोटियाल और अर्जुन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें