गोपेश्वर। रुद्रेश रामलीला कमेटी की ओर से बुधवार से रामलीला मंचन शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने दर्शकों को रामचंद्र जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
रामलीला मंचन में पहले दिन रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्म देव ने रावण को बलशाली, कुंभकरण को निंद्रा और विभीषण को भगवान राम की तपस्या में लीन होने का वरदान दिया। वरदान मिलते ही रावण कैलाश पर्वत को हिलाता है, जिससे आक्रोशित भोलेनाथ तांडव करते हैं। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बदरी प्रसाद भट्ट, नगर पालिका पार्षद ऊषा फस्त्रवाण, गजेंद्र बिष्ट, रामलीला सचिव लोकेंद्र रावत, आशुतोष भट्ट, पिंटू चौहान, शांति प्रसाद भट्ट, क्रांति भट्ट, यशवंत नेगी, चंद्र प्रकाश और प्रमोद बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं, घाट बाजार में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।