श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का शिड्यूल घोषित हो गया है। मेले में इंडियन शकीरा के नाम से प्रसिद्ध इंडियन आइडल फेम पूर्वा मंत्री, सारेगामापा विनर कुशल पॉल, लाफ्टर्स चैलेंजर्स फेम राजीव ठाकुर, डांस प्लस फेम अमर दीप सिंह, फ्यूजन सिंगर रजनीकांत सेमवाल, रेशमा शाह, किशन महिपाल, मीना राणा, प्रीतम भरतवाण व हास्य कलाकार घनांनद का जलवा रहेगा।
2 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मेले का उद्घाटन करेंगे, जबकि स्थानीय विधायक/राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि और विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक पौड़ी मुकेश कोली व विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। पालिकाध्यक्ष बिपिन मैठानी ने बुधवार को 2 से 11 नवंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय मेले का कलेंडर जारी किया। इस मौके पर पालिका सभासद भगत डागर, रामेश्वरी, विजय लक्ष्मी, जितेंद्र रावत और अनूप बहुगुणा आदि मौजूद थे। वहीं बैकुंठ चतुर्दशी मेले के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में पांडाल व खेल तमाशे लगने शुरू हो गए हैं। बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2-11 नवंबर तक आयोजित होना है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी है।
तत्कालीन विधायक ने नही आने दिया सीएम को
श्रीनगर। पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह, पालिका सभासद और भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी सीएम को निमंत्रण देने देहरादून जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिछले दो मेलों (2015 व 16) में मेले में आने को तैयार थे, लेकिन तत्कालीन विधायक ने नहीं आने दिया।