फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठियालसैंण में एक करोड़ की पंपिंग योजना बनी शो पीस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली नगर पालिका क्षेत्र के रामपुरा, कोठियाल और भैड़ी गांवों के लोगों की प्यास बुझाने के लिए एक करोड़ की लागत से निर्मित पंपिंग पेयजल योजना शो पीस बनी हुई है। एक वर्ष साल पंपिंग योजना का काम पूरा हो चुका था लेकिन, आज तक पेयजल सप्लाई नहीं हुई। क्षेत्र के लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

कोठियालसैंण क्षेत्र में पेयजल किल्लत को देखते हुए शासन से वर्ष 2014 में कोठियालसैंण पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण की स्वीकृत मिली। वर्ष 2016 में योजना का निर्माण पूरा कर लिया गया, लेकिन अभी तक योजना पर पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। पूर्व पालिका सभासद विनोद कनवासी और गीता बिष्ट का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति की मांग की गई, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हुई। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का कहना है कि कोठियालसैंण में बनी पंपिंग योजना आज तक विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाई है। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को कार्य पूरा कर पेयजल लाइन हस्तांतरित करने के लिए कहा गया है। फिलहाल क्षेत्र में वैकल्पिक रूप से पेयजल सप्लाई की जा रही है। जल्द पंपिंग योजना को सुचारु कर लिया जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें