फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के नाम भी जलाया शांतिकुंज ने एक दीया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शांतिकुंज में ईको फ्रेंडली दीपावली मनाई गई। शांतिकुंज और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर को प्राकृतिक रंग एवं गुलाल से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य कार्यक्रम सत्संग हाल में भव्य दीपमहायज्ञ के साथ हुआ। इस दौरान डा. प्रणव पंड्या और शैल दीदी ने बही खाते का पूजन किया।
गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रज्वलित होने वाला दीपक हम सबको प्रकाशित होने का संदेश देता है। वे अपने भीतर के तेल स्नेह की एक-एक बूंद जलाकर जग को प्रकाशित करते हैं। उन्होंने कहा कि उसी तरह मनुष्य का जीवन धन्य है जिसका तन,मन और धन केवल अपने लिए ही नहीं वरन सारे समाज को प्रेरणा प्रकाश देने में लग जाए। डा. पंड्या ने कहा कि बाहर और भीतर की पवित्र सफाई होने पर लक्ष्मी विराजती है। संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी ने कहा कि दूसरों के अंधेरा मिटाने में अपना एक अंश लगाने के संकल्प के साथ दीपोत्सव मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी और प्रणव पंड्या ने पर्व पूजन किया तथा वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं लेखा विभाग प्रभारी हरीश ठक्कर ने बही खातों का पूजन किया। इस अवसर पर वैदिक कर्मकांड उदय किशोर मिश्र परमानंद द्विवेदी ने संपन्न कराया। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन हुआ। लोगों ने इस अवसर पर गाय के संवर्धन एवं गो उत्पाद को बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें