फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने वेद मंत्रों के साथ किया युवा क्रांति रथ का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। युवा क्रांति जागृति रथ का नगर में पहुंचने पर शांतिकुंज अखिल विश्व गायत्री परिवार ने वेदमंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी ने रथ का स्वागत करते हुए इसे जन चेतना व युवा वर्ग की जनजागृति के लिए अच्छा कदम बताया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश चंद्र चमोला ने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को नशा मुक्त कर उन्हें उनकी ऊर्जा का बोध करना है। कार्यक्रम की संयोजिका प्रेमलता कालड़ा ने कहा कि आज युवाओं को सद्मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। युवा जिस दिन अपनी ताकत को पहचान लेगा उस दिन युवाओं के लिए असंभव कुछ भी नही होगा। कार्यक्रम में मनीराम जायसवाल, अजय कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, आशा बिष्ट, वासुदेव कालड़ा व सिद्धार्थ ने विचार रखे। इस अवसर पर केके थपलियाल, सुलोचना रावत, विनीता सेमवाल, रामेश्वरी देवी, गीता, सीमा कंडारी, ममता, काजल सैनी, विनोद रौथाण, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें