फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के दिन जल विहीन हुई अलकनंदा, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी की झील में पानी रोके जाने से दीपावली त्योहार पर अलकंनदा जलविहीन हो गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नदी में पानी कम होने से पेयजल के लिए गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं कंपनी प्रशासन का कहना है कि नदी में पानी पूर्व की भांति ही छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से पानी रोके जाने पर अलकनंदा नदी लगभग जलविहीन हो गई थी। परियोजना झील से लेकर पावर हाउस तक करीब पांच किमी के दायरे में नदी में पानी ना के बराबर था, जबकि इसी 5 किमी के दायरे में कई गंदे नाले, मेडिकल कालेज की गंदगी भी नदी में गिरते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नदी में बह रहा गंदा पानी ही पेयजल आपूर्ति के लिए सप्लाई किया जा रहा है। श्रीकोट निवासी केके थपलियाल, भजन सिंह, विजय सिंह ने कहा कि परियोजना कंपनी अक्सर नदी में पानी का प्रवाह पूरी तरह बंद कर देती है, जिससे लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं परियोजना कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने कहा कि बुधवार को अलकनंदा नदी में पूर्व की भांति ही पर्याप्त पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें