फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के केदारनाथ दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसपीजी की टीम, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम ने व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित केदारनाथ यात्रा के दौरान मौसम खराब रहने या अन्य संभावित कारणों को देखते हुए गौचर हवाई पट्टी में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की संभावना को देखते हुए प्रशासन सभी तैयारियों को चाक-चौबंद करने में जुटा है। बीआरओ ऑफिसर मेस में हुई बैठक में एसपी तृप्ति भट्ट ने लोनिवि, नगर पालिका और जलसंस्थान के अधिकारियों को हवाई पट्टी के खुले स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने, पानी के छिड़काव और झाड़ियों के कटान के साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। बीआरओ ऑफिसर मेस में प्रधानमंत्री और सुरक्षा टीम के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम और एसपीजी की टीम ने हवाई पट्टी का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम कर्णप्रयाग केएन गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया और विभिन्न विभागों को अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें