श्रीनगर। जीजीआईसी की छात्राओं ने श्रीकोट में सर्वे कर स्वच्छता का आकलन करेंगी। छात्राएं ग्रामीणों को स्वच्छता व गंगा स्वच्छता के लिए जन जागरूक भी करेंगी।
जीजीआईसी की एनएसएस स्वयंसेवी छात्राओं ने सोमवार को श्रीकोट में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने ग्रामीणों को खुले में शौचमुक्त, गंगा स्वच्छता सहित नमामि गंगे प्रोजेक्ट के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। एनएसएस प्रभारी मीना गैरोला ने बताया कि श्रीकोट में स्वच्छता के आंकलन के लिए छात्राएं सर्वे करेंगी। सर्वे के लिए छात्राओं की 10 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम अपनी प्रश्नावली के माध्यम से स्वच्छता का आंकलन करेगी। ग्रामीणों के साथ गंगा स्वच्छता पर चौपाल भी आयोजित की जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाचार्य सुमन पंवार ने स्वच्छता रैली को झंडी दिखकर रवाना किया। ब्यूरो