कर्णप्रयाग। 26 अक्तूबर से होने वाले वॉर मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति तैयारियों में जुटी हुई है। शताब्दी वर्ष की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे हंस कल्चरल फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक पदमेंद्र बिष्ट ने आयोजकों से समारोह के आयोजन में यथासंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
हंस कल्चरल फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक पदमेंद्र बिष्ट के राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग पहुंचे पर आयोजन समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि भोले जी महाराज और माता मंगला जी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने संस्था की ओर से विद्यालय के लिए फर्नीचर, जनरेटर, छात्रों के लिए ट्रैक सूट, प्रोजेक्टर, पुस्तकालय सहित शताब्दी द्वार का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। समिति के महासचिव भुवन नौटियाल और पालिका अध्यक्ष सुभाष गेरोला ने वॉर मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष की तैयारियों की रूपरेखा बताई। इस मौके पर सभासद राजा जोशी और संपूर्णानंद डिमरी, प्रधानाचार्य गिरीश डिमरी, रविदर्शन तोपाल, बासुदेव डिमरी, केएस गुसाईं, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र कोठियाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जीएस तोपाल और आरएल आर्य आदि मौजूद थे।