फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलसचिव एक माह बाद लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने एक माह के पश्चात सोमवार को विवि में ज्वाइनिंग दे दी। कुलसचिव के मुख्यालय से गायब रहने पर कई कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

कुलसचिव डा. एके झा 6 सितंबर को तीन दिन का अवकाश लेकर दिल्ली गए थे, लेकिन वह निर्धारित समय बाद नहीं लौटे। उनके लौटने पर कई तरह की चर्चाएं उठने लगी। यहां तक कि मुख्यालय में मौजूद न होने पर विवि प्रशासन और उनके कारणों में विरोधाभास था। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल के मुताबिक कुलसचिव स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए विवि से तीन दिन का अवकाश लेकर गए गए थे। जबकि डा. का कहना था कि विवि के काम से ही उन्हें मानव संसाधन विकास विभाग दिल्ली में रोका गया था। उनके न लौटने पर विवि की ओर से दो नोटिस भी गए। इससे संतुष्ट न होकर एक माह बाद कुलपति प्रो. कौल ने भी उन्हें ई-मेल भेजकर सोमवार तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए थे। उनके न लौटने की दशा में विवि प्रशासन ने कुलसचिव का चार्ज किसी अन्य अधिकारी को देने की तैयारी कर ली थी, लेकिन डा. झा सोमवार को लौट आए और कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि विवि के काम से उन्हें एमएचआरडी रुकना पड़ा। काम निपटने पर वह वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें