फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

522 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वरदान संस्था, अमर उजाला फाउंडेशन और विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 522 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का शुभारंभ हंस कल्चरल के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य सलाहकार नवीन बलूनी ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। बलूनी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में डाक्टर उपलब्ध कराना है, जिसके तहत पहले चरण में जिला अस्पतालों में सभी विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। हंस कल्चरल के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने की मांग पर कहा कि यदि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव आता है, तो भोले महाराज तथा माता मंगला से कहकर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत, हिमालयन अस्पताल के मीडिया प्रभारी डा. रोमिल भटकोटी और अनूप रावत, विपिन बलूनी, राज मलिक आदि मौजूद थे।

इन्होंने किया सहयोग
प्रीतम सिंह रावत, खिलाप सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, उमेश पुरोहित, कुलदीप रावत, नंदन गिरी, कमल शर्मा, विनोद गुसाईं, तलवाड़ी छात्रसंघ अध्यक्ष राजा चौहान, संजय जोशी, राजेंद्र नेगी, विजय कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, चीफ फार्मासिस्ट एमआर आर्य।
विज्ञापन


घुटना, कमर, जोड़ों के दर्द से पीड़ित पहुंचे ज्यादा
थराली। शिविर में अधिकतर मरीज घुटना, कमर, जोड़ों के दर्द, प्रसूति रोग, दमा के थे। जबरकोट से आई राधिका देवी का कहना था कि वह लंबे समय से कमर दर्द से परेशान थी, शिविर में इसके समाधान के लिए ही पहुंची हैं। पांच किमी पैदल दूरी नापकर शिविर में पहुंची सावित्री देवी को शिविर में हुई जांच से पित्ताशय में पथरी होने की जानकारी मिली है। आंखों के कई मरीजों की जांचकर उन्हें ड्रॉप व लैंस बनाने की सलाह दी गई। उपचार करने वालों में हिमालयन अस्पताल के फिजीशियन डा. अक्षय महाजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अक्षय मित्रा, सर्जरी रोग विशेषज्ञ डा. गुरुवंश और डा. रोहित, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शिफा हसन, डा. अहमद, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. सत्यवीर सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डा. अमृता, बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुलेमान, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. श्रेया अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, राहुल थापा आदि शामिल थे।

आज ग्वालदम में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, सीएम करेंगे उद्घाटन
थराली/देवाल। मंगलवार (आज) ग्वालदम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। सीएम का दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां लगेंगे शिविर
11 अक्तूबर पीएचसी देवाल।
12 अक्तूबर पीएचसी नारायणबगड़।
13 अक्तूबर सीएचसी गैरसैंण।
14 अक्तूबर जीआईसी लंगासू।
15 अक्तूबर सीएचसी गौचर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें