श्रीनगर। कोतवाली में किराएदारों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे लोगों का सत्यापन अभियान जारी रहा। पिछले पांच दिन में कोतवाली में सत्यापन के लिए लगभग 4100 आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं।
पहाड़ में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से सचेत हुई पुलिस किराएदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन कर रही है, जिन भवन स्वामियों ने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी गई। प्रतिदिन कोतवाली में सत्यापन के लिए लगभग एक हजार आवेदन पत्र जमा हो रहे हैं। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि लगभग 4100 सत्यापन हुए हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए एनाउंसमेंट कराया गया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बाजार और गांवों में सत्यापन अभियान चल रहा है। ब्यूरो