फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झड़कुला-पैंग मोटर मार्ग की जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जोशीमठ ब्लॉक के सलूड़, डुंग्रा और पैंग के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माणाधीन झड़कुला-पैंग मोटर मार्ग निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि वर्ल्ड बैंक की ओर से निर्माणाधीन मार्ग में ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शिकायत के बाद सड़क का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु सैलानी, लच्छी लाल, संदीप नेगी और देवी लाल और दिनेश चंद्र नेगी का कहना है कि ठेकेदार की ओर से मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है। मानक के अनुसार सड़क छह मीटर चौड़ी बनाई जानी है, जबकि ठेकेदार की ओर से मनमाने तरीके से हिल कटिंग की गई है। साथ ही कई स्थानों पर कॉजवे, पुस्ते और नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, जबकि वर्तमान में डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं वर्ल्ड बैंक के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार भट्ट का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद झड़कुला-पैंग सड़क पर डामरीकरण कार्य रुकवा दिया गया है। विभागीय कर्मचारियों को निरीक्षण के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान करने के बाद ही डामरीकरण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें