फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा गांव सड़क से कब जुड़ेगा डीएम साहब, क्या कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट (चमोली)। सितेल-कनोल सड़क कब तक बनेगी डीएम साहब। आज भी गंतव्य तक जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी नाप रहे हैं। अधिकारी क्षेत्र में आकर सिर्फ भूमि की नाप-जोख कर चले जा रहे हैं। यहां आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने डीएम के सामने यह मुुद्दा उठाया। इस पर डीएम आशीष जोशी ने कहा कि बीते सितंबर माह में सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुुुका है, जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
ग्राम पंचायत सितेल के जीआईसी परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क से संबंधित 112 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें 46 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थराली विधायक मगन लाल ने कहा कि घाट क्षेत्र में जल्द ही घाट और थराली में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से विद्यालयों में ई-लर्निंग व्यवस्था पर विचार कर रही है। इस दौरान शिविर में आठ परिवारों पुष्पा देवी, देव सिंह, वैशाखी देवी, अंशी देवी, गब्बर सिंह, शांता देवी, पार सिंह और पूरण लाल को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सितेल और गुलाड़ी गांव की महिला मंगल दल को भी सम्मानित किया गया। करंट से अपने हाथ खोने वाले दिव्यांग कुलदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कर्ण सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख देव सिंह, खिलाफ सिंह और रमेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिविर में जारी हुए प्रमाणपत्र
गोपेश्वर। शिविर में लगे स्वास्थ्य शिविर में 154 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। 4 ग्रामीणों को दिव्यांग प्रमाणपत्र, ग्राम्य विकास/पंचायती राज विभाग की ओर से 12 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, 2 विवाहित प्रमाणपत्र, राजस्व विभाग की ओर से 2 आय व 1-1 स्थायी निवास, जाति व पर्वतीय प्रमाणपत्र, समाज कल्याण विभाग की ओर से 1-1 कृृत्रिम अंग, कृषि विभाग की ओर से 38 लोगों को कृषि यंत्र, उद्यान विभाग की ओर से 40 लोगों को सब्जी एवं मसाला बीज उपलब्ध दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें