फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ गुणवता परखने के सरलतम तरीके जाने

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो::
विज्ञापन

‘जनसमुदाय को विज्ञान से जोड़कर सफलता संभव’
-- लोकव्यापी मेले में बोले उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत
-- कहा, साल 2019 तक उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विज्ञान को प्रभावी बना और जनसमुदाय से जोड़कर हम हर चुनौती का सामना कर सफलता हासिल कर सकते हैं। कहा कि जनसमुदाय को विज्ञान से जोड़ने के साथ ही छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा दिलाना जरूरी है। जिसमें प्रदेश सरकार नवीन कार्य कर रही है।
नगर के पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला में सोसायटी ऑफ पॉल्यूशन एंड इनवायरमेंटल कंजरवेशन सांइटिस्टस देहरादून, प्रौद्योगिकी संचार परिषद और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित लोकव्यापी विज्ञान मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार का उत्तराखंड को साल 2019 तक पूर्ण साक्षर बनाने का प्रयास है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार निर्धन और मेधावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा देने के लिए पर्याप्त मदद कर रही है। जीरो बैलेंस से विद्यार्थियों का बैंक खाता खोलना, मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए लोन देना और शिक्षकों के विकास के लिए भी मकान बनाने के लिए ऋण देने से लेकर अन्य सुविधाओं को मुहैया कराई जा रही हैं। बताया कि 31 अक्टूबर को रन फार यूनिटी के तहत प्रदेश के 27 लाख छात्र छात्राएं लौह पुरष सरदार पटेल की जयंती पर एक किमी की दौड़ लगाएंगे। वरिष्ठ वैज्ञानिक और मेला संयोजक डा. बृजमोहन शर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक साधनों से आज पूरा विश्व एक कुटुंब जन बन गया है। कहा कि विज्ञान तार्कित चिंतन का विकास करता है। विद्यालय प्रधानाचार्य जीतेंद्र कुमार ने कहा कि यदि देश से कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करना है तो प्रत्येक व्यक्ति को विज्ञान का महत्व समझना होगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने सभी वैज्ञानिक स्टालों का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को सराहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उमेश्वर रावत, नरेश वर्मा, प्रवीण कन्नौजिया, पार्वती नेगी, डा. बुद्धदेव शर्मा, चंडी प्रसाद भट्ट, बिजेंद्र सिंह नेगी, मंदीप बजाज, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, रामकुमार वर्मा, जय शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

..................................
खाद्य पदार्थों में मिलावट पकड़ने के तरीके बताए
डोईवाला। लोकव्यापी विज्ञान मेले में लगे स्टालों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पकड़ने के तरीके बताए गए। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा बृजमोहन शर्मा ने बताया कि त्यौहारों के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की भरमार हो जाती है। चाइनीज ड्राई मिल्क से नकली मावा, मिठाइयां आदि तैयार की जाती है। इसको परखने के लिए आसान तरीका मावे को हथेली से रगड़कर देखना होता है यदि मावे में चिकनाई का अनुभव हो तो असली है यदि मावा खुरदरा रहा तो नकली है। इसी तरह मेटेकिल रंग से तैयार की गई हल्दी, चाय पत्ती को भी ठंडे पानी में डालकर परखा जा सकता है। यदि चाय पत्ती ने रंग छोड दिया तो समझ लो नकली है। स्टालों पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत को जीभ को त्रिशूल से छेदने के वैज्ञानिक तरीकों का जीवंत प्रदर्शन करके दिखाया गया जिनमें तथाकथित बाबा लोगों को गुमराह करते है।
..........................................
छात्रों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
डोईवाला। विज्ञान मेले के दूसरे दिन में मेले में आए विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक राकेश देवली ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने हेलमेट के प्रयोग, सड़क पर वाहन चलाते समय दूरी, वाहन के रख रखाव आदि के संबंध में जानकारी दी। जिला सड़क सुरक्षा समिति सदस्य उमेश्वर सिंह रावत ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही सड़क दुघर्टनाएं रोकी जा सकती है। कहा कि नियमों के पालन न करने से सड़क दुघर्टनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने छात्रों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया समझाई।
...................................................
मंत्री ने छात्रों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
डोईवाला। मेले में दूसरे दिन शिरकत करने पहुंचे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों से पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

..................................
विज्ञान मेले में आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
डोईवाला। तीन दिवसीय लोकव्यापी विज्ञान मेले में शनिवार को अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री जनसंपर्क अधिकारी शैलेन्द्र त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे विज्ञान मेले में पहुंचेंगे।
.....................................


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें