फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर तीन स्कूल बसों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने पर परिवहन विभाग ने तीन स्कूल बसों का चालान किया है। परिवहन विभाग का कहना है कि स्कूल बस संचालक किसी भी सुरक्षा मानक का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग ने 39 छोटे बड़े वाहनों का चालान कर 1.50 लाख राजस्व वसूला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने तीन स्कूल बसों का भी चालान किया। एआरटीओ जेएस मिश्रा ने बताया कि स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। किसी भी स्कूल बस में अग्नि शमन यंत्र, फस्ट एड की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही किसी भी स्कूल बस में परिचालक नहीं रखा गया है। इसे देखते हुए चालान किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें