कीर्तिनगर। नगर पंचायत के मुख्य बाजार में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से बहुत सीखने को मिलता है। उनका व्यक्तित्व साधारण नहीं था। उन्होंने एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राम गोदियाल, अशोक कुमार, प्यारे लाल, कुंवर, दीपक, रमेश, सभासद दीपक थपलियाल व जगदंबा कुमाईं आदि मौजूद थे। ब्यूरो