फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पीपलकोटी में किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नगर इकाई की ओर से संघ के 92वें स्थापना दिवस पर नगर में पथ संचलन किया गया। स्वयं सेवकों ने नवोदय विद्यालय से विश्व हिंदु परिषद कार्यालय तक पथ संचलन किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदु परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ किया गया। इसके बाद भारत माता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संस्थापक डा. हेडगेवार व द्वितीय सर संघ चालक गोलवल्कर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए गए। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में जिला प्रचारक बृजमोहन ने कहा कि संघ नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवीन डबराल ने कहा कि संघ एक अनुशासित संगठन है जो विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा है। इस मौके पर विभाग कार्यवाह हरेंद्र नेगी, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, अतुल शाह, गोविंद प्रसाद मैठाणी, राजेंद्र प्रसाद पंत, कुलबीर बिष्ट, विवेक शाह, भुवन लाल, दर्शन सिंह झिंक्वाण, सुखबीर सिंह और सुशील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें