फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशदायी पेंशन योजना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जीआईसी गोपेश्वर में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय अंशदायी पेंशन योजना प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में आईएल एंड एफएस कौशल विकास समिति की ओर से विभागीय सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को अंशदायी पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किया। शिविर के प्रथम सत्र में प्रशिक्षकों ने अंशदायी पेंशन योजना तथा द्वितीय सत्र मेें राष्ट्रीय पेंशन योजना की जानकारी दी। प्रशिक्षक शिप्रा सिंघल और गिरीश रतूड़ी ने बताया कि दोनों पेंशन योजना में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों मूल वेतन और महंगाई भत्ते के 10 फीसदी हर माह अंशदान करती है, जिससे संबंधित शासकीय सेवक को सेवानिवृत्ति के समय अधिकाधिक लाभ मिल पाता है। इस दौरान उन्होंने एनपीएस के लाभ, खातों के प्रकार, एनपीएस की संरचना, मध्यस्थों की भूमिका, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की भूमिका, एससीएफ और निधि प्रेषण की अपलोडिंग की प्रक्रिया, नामांकन, निकासी व आहरण, आंशिक निकासी व आहरण आदि की जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, डा. विराज शाह, डा. लोकेश कुमार, आशीष भंडारी, दीपक चंद्र भट्ट और सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें