अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
साइकिलिंग की नेशनल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों का चयन आठ अक्तूबर को हरिद्वार में किया जाएगा। यह चयन कर्नाटक में होने वाले नेशनल (सीनियर, जूनियर सब जूनियर) साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए होगा।
उत्तरांचल साइकिलिंग एसोसिएशन की टीम के 22 वीं नेशनल (सीनियर, जूनियर सब जूनियर) रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता जमाखंदी कर्नाटक के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरिद्वार साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से आठ अक्तूबर को हरिद्वार में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए आठ अक्तूबर को सुबह सात बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। खिलाडिय़ों को भारत हैवी इलेक्ट्रीकल मेन गेट से प्रारंभ होकर केंद्रीय विद्यालय होते हुए पीठ बाजार चौक से मध्य मार्ग से ट्रेनिंग स्कूल चौक से भारत हैवी इलेक्ट्रीकल (भेल) मेन चिकित्सालय से होते हुए वापस मेन गेट पर समाप्त होगी। चयन चार वर्ग में होगा। पहला वर्ग में आयुसीमा 14 वर्ष, दूसरे वर्ग 15 से 16 वर्ष, तीसरा वर्ग 17 और 18 वर्ष अंतिम और चौथा वर्ग 19 वर्ष और उससे ऊपर के खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया गया है। एसोसिएशन के सचिव आशीष रस्तोगी ने बताया कि चयन के लिए सभी खिलाड़ियों को अपनी साइकिल और दो पासपोर्ट फोटो और आयु प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा।