श्रीनगर। पहाड़ में बढ़ रहे अपराधों पर आक्रोशित गढ़वाल विवि के छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
मंगलवार को छात्रों ने बिड़ला परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में पौड़ी में 4 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना पर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सुजीत गैरोला व अजय सिंह ने कहा कि शांत पहाड़ी क्षेत्र में अपराध पैर पसार रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राहुल सैनी, नरेंद्र चौहान, शुभम खंडूड़ी आदि शामिल थे। ब्यूरो