फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध, डीएम को सौंपा आंदोलन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मंगरोली, मासौं और सोनला गांवों को नगर पंचायत नंदप्रयाग में शामिल न करने की मांग को लेकर नंदप्रयाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी के नेतृत्व डीएम से मिले ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत सोनला के नौली और हड़ाकोटी तोक नंदप्रयाग से आठ किलोमीटर दूर हैं, इसके बावजूद गांव को नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है। मंगरोली गांव के ग्रामीणों ने कहा कि गांव की जनसंख्या साढ़े पांच सौ से अधिक है। यदि गांव नगर पंचायत में शामिल किया तो ग्रामीण मनरेगा व ग्रामीण स्तरीय कई अन्य योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। मासौं गांव के ग्रामीणों ने भी सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है। इस मौके पर कुंवर सिंह, दरवान सिंह, दिनेश, देवेंद्र, लखपत, अरविंद सिंह, संजय कंडेरी, सीता, विलेश्वरी, ऊषा, शाकंबरी, ग्राम प्रधान विजय लाल, रोशन आदि मौजूद थे। प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता व मंगरोली के प्रधान तेजवीर कंडेरी ने कहा कि यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया तो कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें