देवप्रयाग। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागी, पालीसैंण व मुनेठ को नगर पालिका में शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को मुनेठ के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया व सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। धरना स्थल पर ग्राम प्रधान मुनेठ राजेंद्र सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों की सहमति के बगैर गांवों का अस्तित्व मिटाने में लगी है। चेतावनी दी है कि अगर सरकार की ओर से जारी शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरने पर बैठने वालों में पूर्व प्रधान दिगंबर सिंह, गजे सिंह, अर्जुन चंद्रकांत मिश्रा, बलवंत सिंह, कबोत्री देवी, राजेश्वरी, प्रेमा देवी, गब्वर सिंह, मनोहर सिंह, शीलादेवी, वैशाख सिंह, प्रदीप सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो