फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने पंखे पर चुन्नी के सहारे लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट (चमोली)। कुमारतोली गांव में एक किशोरी ने छत पर लगे पंखे पर चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

कुमारतोली गांव की हिमानी पुत्री स्व. प्रेम सिंह (16 वर्ष) जीजीआईसी घाट में ग्यारहवीं की छात्रा थी। सोमवार को उसकी मां भागीरथी देवी अपने पैतृक गांव कोषा गई हुई थी। हिमानी घर पर अकेली थी। सुबह ग्यारह बजे भागीरथी देवी घर लौटी और उसने दरवाजा खोला तो अंदर का हाल देखकर स्तब्ध रह गई। कमरे में हिमानी जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके गले में चुन्नी का फंदा था, चुन्नी का आधा हिस्सा छत पर पंखे के सहारे लटका हुआ था। भागीरथी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हिमानी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना तहसील घाट को दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बच्चीराम और क्षेत्रीय पटवारी हिम्मत सिंह रौतेला ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नायब तहसीलदार ने इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला बताते हुए कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी जांच की जा रही है। राजस्व पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें