फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सुरक्षा दीवार बही, आसपास की बस्तियों पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
तीन दिन की बारिश से भूपतवाला सूखी नदी से सटी बस्तियों की सुरक्षा दीवार ढह गई है। इससे नदी से सटी बस्तियों पर खतरा मंडराने लगा है। सबसे अधिक खतरा कृष्णा गली, इंदिरा बस्ती और कोरा देवी कालोनी को है। स्थानीय लोगों ने शहरी विकास मंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा दीवार ठीक कराने की गुहार लगाई है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने लोगों का सकारात्मक कार्रवाई आश्वस्त किया है।
उत्तरी हरिद्वार सूखी नदी से सटी कालोनी, कोरा देवी कालोनी, इंदिरा बस्ती और कृष्णा गली में हजारों परिवार रहते हैं। नदी से सटे होने से कालोनियों की सुरक्षा के लिए दीवार बनाई गई थी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी है। इंदरिा बस्ती से लगता कोना भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कौरादेवी कालोनी से सटी दीवार का भी यही हाल है। सबसे अधिक दिक्कत कृष्णा गली के लोगों को होने वाली हैद्घ यहां दीवार में आरपार गड्ढे हो गए हैं। सूखी नदी वानप्रस्थ आश्रम से सटी दीवार से सीधे गंगा में मिल जाती है। वानप्रस्थ आश्रम के लिए भी दिक्कत कम नही है। आश्रम से सटी दीवार की नींव में गहरे गड्ढे दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सोमवार को कृष्णा गली के निवासियों ने शहरी विकास मंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग भी की है। कृष्णा गली निवासी विजेंद्र पांडेय ने बताया दीवार के बहने से कॉलोनी में खतरा मंडरा रहा है। उधर, नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें