फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बहाव के कारण बहा नदी का रपटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
गांव सुखरासा के निकट पथरी रोह नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के पास बना अस्थायी रपटा पानी के तेज बहाव में बह गया है। एक्कड़ के निकट पथरी रोह नदी के रपटे में पानी आ गया है। दूसरी ओर एक्कड़ व पथरी के बीच रेलवे लाइन पर अंडरग्राउंड ब्रिज में बरसाती पानी भरने से लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्गों से आवागमन करना पड़ रहा है।
पिछले साल से पथरी रोह नदी का पुल क्षतिग्रस्त है। पुल कमजोर व जर्जर होने से कभी भी ढह सकता है। यहां आवागमन के लिए अस्थायी रपटा बनाया गया था। सुखरासा के ग्रामीणों के खेत पथरी रोह नदी के उस पार है। शरीफ, हनीफ, मुबारक, सुलेमान, रमेश, सुरेश, नरेंद्र और विक्रम आदि ग्रामीणों का कहना है कि पथरी रोह नदी में अत्यधिक पानी होने से उस पार खेतों में नहीं जा रहे है। जिससे पशुओं के लिए चारे की समस्या हो गई है। जिवेंद्र तोमर, धर्मेंद्र चौहान, हिमांशु सैनी आदि ग्रामीणों का कहना है कि एक्कड़ व पथरी के बीच रेलवे लाइन पर अंडरग्राउंड ब्रिज बनने से उम्मीद जगी थी कि इससे फायदा होगा लेकिन इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश होने पर ब्रिज में पानी भर जाता है। जिससे इस मार्ग पर कई.कई दिन तक आवागमन बंद रहता है।
विज्ञापन


बारिश से गिर गई फसल, किसान परेशान
दो दिन से हो रही बारिश से धान की फसल गिरने से नुकसान हो रहा है। बारिश से धान की फसल के नुकसान को लेकर किसान परेशान है। महेंद्र, अशोक, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, सन्नी कुमार, दिलशाद और अय्यूब आदि का कहना है कि इस समय खेतों में अधिकांश धान की फसल पककर खड़ी है। लगातार हो रही बारिश से धान की फसल भूमि पर गिर रही है। हाथियों से फसलों के नुकसान को लेकर किसान पहले ही परेशान थे। अब लगातार हो रही बारिश से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


बिजली गुल रही, परेशान रहे ग्रामीण
क्षेत्र के लोगों को लगातार चौदह घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ी । भट्टीपुर व पथरी बिजली घरों से जुड़े करीब चालीस गांवों की बिजली शुक्रवार की रात बारह बजे से गुल है। शनिवार को दिन में बिजली दोपहर दो बजे के बाद आई। बिजली गुल रहने से शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, भट्टीपुर, नसीरपुरकलां, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, नई कुंडी, शिवगढ, फूलगढ, गोविन्दगढ, दुर्गागढ, सुभाषगढ, टिहरी डोब नगर आदर्श टिहरी नगर आदि स्थानों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के एसडीओ अजय धीमान का कहना है कि बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट से बिजली गुल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें