फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना उतर पुस्तिका जांचे नबंर दिए जाने के मामले में डीएसडब्ल्यू करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तर पुस्तिका जांचे बिना नंबर दिए जाने के मामले में डीएसडब्ल्यू जांच कर तीन दिनों के भीतर कुलपति को रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के छात्र नवदीप सिंह को बीएससी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के वनस्पति विज्ञान प्रश्न पत्र में 24 अंक प्राप्त हुए थे। प्रश्नपत्र कुल 70 अंकों का था। नवदीप ने बताया कि उसने 8 प्रश्नों का सही-सही उत्तर दिया था, लेकिन उसे अपेक्षाकृत कम नंबर मिले। नवदीप ने जब सूचना अधिकार के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका देखी तो वह हैरत में पड़ गया। उत्तर पुस्तिका को जांचे बिना परीक्षक ने मुख पृष्ठ पर 24 अंक रखे थे। नवदीप ने इस संबंध में कुलपति प्रो. जेएल कौल सहित डीएसडब्ल्यू व परीक्षा नियंत्रक के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई। डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने बताया कि कुलपति ने उन्हें इस संबंध में जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। प्रो. पचौरी ने कहा कि वह पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट कुलपति को सौंप देंगे, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें