फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वजल कर्मचारियों ने दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। स्वजल परियोजना में तैनात उपनल कर्मचारियों व सहायकों ने दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आंदोलनरत कर्मचारी सरकार से वेतन कटौती वापस लेनेे और स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वजल और डीपीएमयू के कर्मचारियों ने गोपेश्वर स्वजल कार्यालय के सामने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संजय पंत ने कहा कि सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण राणा, संजय जोशी, आशुतोष थपलियाल, संतोष खनेड़ा, कुलदीप, मनीष कुमार, रजनीकांत पांडेय, धर्मेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट और विनोद लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें