गोपेश्वर। चमोली जिला प्रशासन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 24 सितंबर को बदरीनाथ आगमन की तैयारियों में जुट गया है। विभिन्न सरकारी विभागों के वाहन राष्ट्रपति की फ्लीट के लिए बृहस्पतिवार को बदरीनाथ के लिए रवाना किए गए। शुक्रवार को तैयारियों को लेकर डीएम बदरीनाथ में अधिकारियों की बैठक लेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 सितंबर को सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर गौचर हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां अल्प विश्राम के बाद वे दस बजकर चालीस मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। बदरीनाथ की पूजा के बाद राष्ट्रपति सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना होंगे। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि राष्ट्रपति के आने की तैयारियां जोरों पर हैं। धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।