देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बछेलीखाल के समीप दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक परिवार के चार लोगों सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
ऋषिकेश से गौचर जा रही टैक्सी की बछेलीखाल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटना में टैक्सी में सवार अनूप डिमरी (38), उनकी पत्नी आशा (31), उनकी पुत्री सायना (6) और रुद्राणी (2) और टैक्सी चालक आशा राम टम्टा सभी निवासी ग्राम लोला गौचर (चमोली) घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।