फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पार्षदों के वार्डों में रूट्रीट लाइट नहीं लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस के चार पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी उनके वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में जनता को परेशानी हो रही है। पार्षदों ने इसके लिए मेयर मनोज गर्ग तथा उनके सिपहसालारों को जिम्मेदार ठहराया।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, अमन गर्ग, सीमा देवी व अनीता शर्मा ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि कांग्रेस के प्रतिनिधित्व वाले वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। एक ओर कनखल के कृष्णानगर के वार्ड नंबर 25 में 100 स्ट्रीट लाइटें भिजवाई गईं हैं तो वहीं कनखल के ही वार्ड 8, 11, 29 व 15 में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। जबकि इस क्षेत्र में हरकी पैड़ी भी है। उन्होंने अपने वार्डों के साथ किए जा रहे भेदभाव का खुलासा करते हुए नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में बताया कि 70 लाख रुपये के विकास कार्यों में मेयर ने अपने चहेते पार्षद के वार्ड 21 में 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने आयुक्त को बताया कि ऐसे भेदभाव से जनता त्रस्त है। इसमें सुधार नहीं होने के स्थिति में वे नगर निगम से इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे। पार्षद अमन गर्ग ने भी ऐसी ही शिकायत की है। नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होर्डिंग विज्ञापन का अनुबंध पत्र मांगा
हरिद्वार। नगर निगम का होर्डिंग विज्ञापन का ठेका तूल पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार व पार्षद अमन गर्ग ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर होर्डिंग विज्ञापन को ठेका देने की सेवा शर्तों के अनुबंध की पत्र मांगा है। उन्होंने कहा अवैध होर्डिंग से नगर निगम को नुकसान पहुंचाया जा रहा है जबकि कुछ भाजपा के कुछ लोग मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें